Hospital News in Sikar – Patient Care Updates

लीवर व किडनी की तरह घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी बड़ी नहीं, 65 साल से ज्यादा उम्र में भी करवा सकते हैं: डॉ. बुडानिया

मेडिकल साइंस में अब घुटनों के रिप्लेसमेंट की सर्जरी सामान्य हो गई है। लोगों में भ्रम है कि किडनी, लीवर, हार्ट, फेफड़े ट्रांसप्लांट की तरह बड़ी सर्जरी है, लेकिन ये बिल्कुल गलत है। घुटना रिप्लेसमेंट सामान्य सर्जरी बन चुकी है। डॉक्टर महज क्षतिग्रस्त सतह (कार्टिलेज) को हटा कर कृत्रिम सतह लगा देते हैं। घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी खोई हुई क्षमताओं को वापस पाने में मदद कर सकती है। इसकी सफलता दर ऊंची है। दैनिक भास्कर ने घुटना रिप्लेसमेंट को लेकर जाने माने जॉइंट रिप्लेसमेंट और आर्थोस्कोपिक सर्जन डॉ. महेंद्र एस बुडानिया से विशेष बात की। पढ़ें बातचीत के अंश। 

Frequently Asked Questions (FAQs):

Q. घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी की सफलता दर कितनी है?

A. घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी क्षतिग्रस्त घुटनों के लिए सबसे सही इलाज है। जो लोग ये प्रक्रिया अपनाते हैं, वे काफी कम समय में दर्द मुक्त और दैनिक जीवन जीने में सक्षम होते हैं।

Q. क्या घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद क्था घुटनों को ठीक से मोड़ पाते हैं?

A. सर्जरी के बाद मरीज घुटनों को आसानी से मोड़ सकते हैं। सर्जरी जोड़ों की गति को प्रभावित नहीं करती है। पैरों को हिलाने, मोड़ने और चलने फिरने में कोई दिक्कत नहीं होती।

Q. क्या एक्यूप्रेशर, लेजर थैरेपी, मैग्नेटिक थैरेपी घुटने के दर्द से छुटकारा दिला सकती हैं?

A. घुटने के गठिया के लिए गैर-सर्जिकल उपचार नहीं है। ये सभी उपचार प्रारंभिक से मध्यम गठिया में
अल्पकालिक राहत दे सकते हैं, लेकिन ये स्थायी इलाज नहीं है।

Q. यदि घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी फेल हो जाती है, तो क्या इम्प्लांट को ठीक करने का कोई तरीका नहीं है?

A. यदि पहली सर्जरी विफल हो जाती है तो दूसरी सर्जरी की जा सकती है। 

Q. क्या 65 साल से अधिक उम्र वालों को घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी चाहिए या नहीं?

A. बुजुर्ग व्यक्ति जो चिकित्सकीय रूप से फिट हैं। उनकी घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी कभी भी करवा सकते हैं। अधिक उम्र में भी, घुटना बदलने की सर्जरी कराने वाले मरीज आरामदायक जीवन जी सकते हैं।

Q. क्या हार्ट, डायबिटीज और गठियाबाव के मरीजों के लिए घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी संभव है?

A. हार्ट, डायबिटीज और गठियाबाय मरीजों की घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी करवा सकते हैं।  सर्जरी के पश्चात अपनी दैनिक क्रियाओं को गति देकर हार्ट, डायबिटीज और गठिया रोग नियंत्रित कर सकते हैं।

Hospital News in Sikar

Hospital Announcements – Medical Press Releases

Hospital News in Sikar - Exclusive Medical Announcements - Gurukripa Hospitals

घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी खोई हुई क्षमताओ को वापस पाने में मदद कर सकती है

दैनिक भास्कर के शेखावाटी सीकर भास्कर की 25-06-2023 एडिशन की यह खबर जरूर पढ़ें।